भिलाई इस्पात संयंत्र : ‘भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ की कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय : CPF टेंपरेरी लोन लेने वाले कर्मियों को केवल किस्त की राशि पटाना होगा : ब्याज मुक्त लोन...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

भिलाई : इस्पात मजदूर संघ ‘सी पीएफ’ ट्रस्टियों के लगातार प्रयासों से आज प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के हित में आर्डर निकाला गया 2024 को लगातार संपन्न CPF ट्रस्टी मीटिंग में भिलाई इस्पात मजदूर संघ के CPF ट्रस्टियों द्वारा कर्मचारियों के हित में प्रबंधन के साथ मिलकर अहम फैसला लेते हुए CPF टेंपरेरी लोन पर लगने वाले ब्याज को पूर्णत: समाप्त करने का फैसला लिया गया lइस फैसले से अब आगे CPF टेंपरेरी लोन लेने वाले कर्मचारियों को केवल किस्त राशि ही पटाना होगा l उदाहरण के लिए पूर्व में 10 लाख लोन 5 वर्ष के लिए लेने पर मासिक किस्त राशि ब्याज सहित रु. 21,900/- के आसपास आता था अब केवल रु. 16,667 ही किस्त के रूप में देना होगा l ट्रस्ट के सदस्यों का मनाना है कि इस निर्णय से कर्मियों को CPF फंड में किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा बल्कि लोन पर ब्याज खत्म करने पर किस्त का बोझ कम हुआ है lभिलाई इस्पात मजदूर संघ ने यह भी मांग रखा है कि वर्तमान में जिनका टेंपरेरी लोन चल रहा है उनको भी नई व्यवस्था में मर्ज किया जाए एवं टॉप अप लोन को यथावत बनाए रखें इस संदर्भ में प्रबंधन ने कहा कि हम आपके मांगों से सहमत हैं परंतु सॉफ्टवेयर में प्रोग्रामिंग करने के बाद एवं उसे जांच कर आगे बढ़ाने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप किया गया जिसके तहत आज प्रबंधन की ओर से यह आर्डर निकाला गया भिलाई इस्पात मज़दूर संघ की उपरोक्त मांगों को प्रबंधन स्वीकार करते हुए इसका निवारण किया गया.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations