भिलाई हत्याकांड को लेकर बोले भूपेश बघेल : घटना को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही BJP....
त्वरित ख़बरें

छत्तीसगढ़ के भिलाई में फिल्म देखकर लौट रहे युवक की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में सोमवार को दुर्ग-भिलाई शहर बंद रहा वहीं बीजेपी के नेता भी बंद के समर्थन में दिखाई दिए। इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जबरदस्ती घटना को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।

सीएम ने कहा कि युवक फिल्म देखने गए थे और उसी समय हुई बहस के बाद युवक की हत्या हुई है, जो दुर्भाग्यजनक है। सीएम ने बताया कि घटना के सभी आरोपी पकड़े गए हैं। उसके बाद भी मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। सीएम ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए का कि उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं है इसलिए इस तरह की घटना को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बीजेपी को कुछ आता भी नहीं है।

घटना के बाद खुर्सीपार थाने में गहमा-गहमी का माहौल रहा।

                                      घटना के बाद खुर्सीपार थाने में गहमा-गहमी का माहौल रहा

क्या था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक खुर्सीपार निवासी मलकीत सिंह अपने दोस्त फंटू के साथ ​फिल्म देखकर बाइक से लौट रहा था। तभी आईआईटी मैदान के पास 5 से 6 युवकों ने उसे रोककर गाली-गलौज की। वि​रोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। जब उसके दोस्त फंटू ने उसे बचाने की कोशिश की तो तालबानी स्टाइल में उसके गले में चाकू अड़ाकर सड़क में बैठा दिया गया।
गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया, लेकिन लीवर फट जाने और शरीर के अंदर ब्लीडिंग अधिक होने से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में उसने दम तोड़ दिया। मृतक गुरुद्वारा बेबे नानकी जी प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह का बेटा था।

इन आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार
तसव्वर खान पिता मोहम्मद अमान खान (20 साल) निवासी आनंद किराना स्टोर के पास जोन 1 गौतम खुर्सीपार
शुभम लहरे पिता शीतल लहरे (21 साल) निवासी शंकर नगर सतगुरु फैक्ट्री के पास छावनी
तरुण निषाद पिता तिहारू निषाद (22 साल) निवासी सोनिया गांधी नगर महावीर प्रोविजन के पास खुर्सीपार
राहुल सिंह पिता लक्ष्मण सिंह (19 साल) निवासी गौतम नगर गली नंबर 5 खुर्सीपार
फैज़ल कुरैशी पिता आबिद कुरैशी (23 साल) निवासी, जोन 1 खुर्सीपार

घटना के विरोध में युवक के परिजनों के साथ बीजेपी नेताओं ने भी प्रदर्शन किया।

                                         घटना के विरोध में युवक के परिजनों के साथ बीजेपी नेताओं ने भी प्रदर्शन किया

कांग्रेस की लिस्ट को लेकर कहा
सीएम ने कहा कि कांग्रेस में टिकिट को हमारी प्रक्रिया चल रही है सीईसी की बैठक हो गई है अभी दो-तीन बैठकें और होगी उसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी के बाद पहली लिस्ट आएगी। वहीं CWC की बैठक में खड़गे की नाराजगी को लेकर कहा कि उन्हें भी मीडिया के माध्यम से पता चला है।
उन्होंने बताया कि वे कार्यक्रम से जल्दी लौट गए थे और ब्राह्मण समाज के सम्मेलन था बिलासपुर में तो पूरे कार्यक्रम में की वजह से बीच में छुट्टी लेकर आ गया। इसके अलावा सीएम ने ये भी बताया कि आगामी 21 सितम्बर को प्रियंका गांधी और 28 सितम्बर को मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा प्रस्तावित है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations