बड़ा हादसा टला:ड्राइवर को आई झपकी, कुम्हारी में पलटा ट्रक, 3 घंटे तक लगा रहा जाम
त्वरित खबरे

नागपुर से रायपुर जा रहा ट्रक सीजी 10 सी 9604 मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे कुम्हारी में खारून नदी के पास चंदनडीह के करीब पलट गया। हादसे की वजह ट्रक चालक को झपकी आना बताया गया है। हादसे के चलते दुर्ग से रायपुर जाने वाले मार्ग पर करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। कुम्हारी कांजी हाउस से खारून नदी को पार करने में 20 से 25 मिनट का समय लगा। इस दौरान करीब दो किमी तक लंबा जाम लग गया। दोपहर करीब दो बजे के बाद ही थाना और ट्रैफिक पुलिस स्थिति को सामान्य कर सकी।

  • 07 बजे सुबह हादसा हुआ, फिर जाम लगा
  • 07 घंटे तक लोग हाईवे में जाम पर फंसते रहे
  • 02 बजे दोपहर आवागमन सामान्य हो पाया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations