बाजार से कर्ज मिलने में होगी आसानी
त्वरित खबरे

ब्रिकवर्क क्रेडिट एजेंसी ने सेल के क्रेडिट रेटिंग में सुधार किया है। अक्टूबर 2020 में बीडब्ल्यूआर एए निगेटिव को अक्टूबर 2021 में सुधार कर बीडब्लयूआर एए स्टेबल किया है। क्रेडिट रेटिंग में सुधार होने से सेल को और पांच हजार करोड़ रुपया कर्ज मिलने का रास्ता साफ हो गया है। वित्त वर्ष 2021-22 के 6 माह में ही एबिटा 13893 करोड़ रुपए हो चुका है। जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में 12 माह का एबिटा 13600 करोड़ रुपए था।

इससे पता चलता है कि वर्तमान बाजार का रुझान कायम रहा तो लाभ पिछले वित्त वर्ष की तुलना मे ढ़ाई गुना रहने की उम्मीद है। सेल पर 31 मार्च तक 2020 तक 53802 करोड़ का कर्ज था, जिसको कम करके 24,702 करोड़ तक लाया गया है। बाजार में डिमांड बढ़ रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations