असम में बाढ़ का कहर जारी, 68 लोगों की मौत; 5.24 लाख से ज्यादा प्रभावित
त्वरित ख़बरें:अरुण रिपोर्टिंग

असम ,में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने राज्य के कई जिलों में तबाही मचा दी है। बाढ़ के कारण अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लाख 24 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

राज्य के 763 गांव अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। हजारों परिवारों का सामान्य जीवन अस्त-व्यवस्थित हो गया है। कई इलाकों में सड़क संपर्क टूटने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मोर्चा संभाले हुए हैं। रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों को भोजन, पीने का पानी और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

हालांकि कुछ इलाकों में पानी घटने लगा है, लेकिन कई क्षेत्रों में अब भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations