अनुराग त्रिपाठी ने किया शासकीय पैनल लायर का कार्यभार ग्रहण
त्वरित खबरें - कीर्ति देशमुख

अपने दुर्ग नगर के युवा विधि व्यवसायी अधिवक्ता अनुराग त्रिपाठी   को छत्तीसगढ़ शासन के विधि विधायी विभाग महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में शासकीय पैनल लॉयर नियुक्त किया गया है । अनुराग त्रिपाठी को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला इकाई दुर्ग के मीडियाप्रभारी भी दायित्व है तथा वे लिपिक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष    संतोष कुमार त्रिपाठी एवं   रीता देवी त्रिपाठी के सुपुत्र हैं तथा यूबिसॉफ़्ट गेमिंग कंपनी में कार्यरत इंजीनियर  पीयूष त्रिपाठी के अनुज हैं । अनुराग त्रिपाठी   टैक्सेशन / कर विधि के विद्वान हैं  का हाल ही में उद्भाषित अप्रूव्ड फॉर रिपोर्टिंग (ए.एफ़.आर.) रिपोर्टेबल जजमेंट उच्च न्यायालय के सर्विस टैक्स मामले का ख़ासा चर्चित विषय रहा । उनके शासकीय पैनल लॉयर के तौर पर नियुक्ति तत्पश्चात् कार्यग्रहण करने की अधिवक्ता तथा अन्य साथियों की शुभकामनाएँ प्राप्त हुई तथा दुर्ग नगर का मान बढ़ाया ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations