नगर निगम के जोन-2 वैशाली नगर में बड़ी लापरवाही सामने आई है। डेढ़ साल पहले वार्ड 11 अंबेडकर नगर में पेंच रिपेयरिंग और सड़क निर्माण के लिए तत्कालीन पार्षद संजय खन्ना ने प्रस्ताव दिया। इस आधार पर निगम ने करीब 19 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की। अब बिना किसी अनुमोदन के इस स्वीकृत कार्य को शांति नगर वार्ड में करा दिया गया। निर्माण एजेंसी का कहना है कि उन्हें 13.87 लाख रुपए का वर्क ऑर्डर वार्ड 11 अंबेडकर नगर के लिए जारी किया गया। लेकिन निर्माण शांति नगर में करने का आदेश दिया गया था। इस वजह से इस जगह पर निर्माण किया गया। मामले में जांच की जा रही है।
त्वरित खबरे

Facebook Conversations