अलर्ट:चिटफंड कंपनियों के फरार डायरेक्टर्स जल्द होंगे गिरफ्तार, उन पर नकेल कसने एसएसपी ने ली मीटिंग
त्वरित खबरे

चिटफंड कंपनियों के फरार डायरेक्टर्स को पकड़ने दुर्ग पुलिस ने कमर कर ली है। एसएसपी बीएन मीणा ने इस मुद्दे को लेकर सोमवार को कंट्रोल रूम में बैठक बैठक बुलाई। बैठक में सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिटफंड कंपनियों कई डायरेक्टर दूसरे जिलों व राज्यों में गिरफ्तार कर लिए गए हैं, लेकिन अभी भी कई डायरेक्टर फरार चल रहे हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अभी से कार्ययोजना पर कार्य करना चाहिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बीएन मीणा ने बैठक में सभी पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह लगातार अवैध गतिविधियों और चिटफंड संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने में लग जाएं। इतना ही नहीं उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को चिटफंड के सभी प्रकरणों में आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी और शीघ्र ही संचालकों के चल व अचल संपत्ति की पहचान व जानकारी संकलित करने हेतु सख्त निर्देश दिए।

एसएसपी बीएन मीणा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनी के संचालकों ने अवैध कारोबार का एक बड़ा जाल बिछाकर रखा है। वह लोगों को लोक लुभावने प्रलोभन और संपत्ति को दुगना, तिगुना करने का लालच देकर अपने अधीनस्थ के जरिए लोगों की गाढ़ी कमाई को निवेश करवाकर अरबों रुपये चंपत लगाकर फरार हैं। कई संचालक वर्षों से सलाखों के पीछे जेल की सजा काट रहे हैं। जिससे हजारों निवेशकों की जीवन भर की पूंजी और गाढ़ी कमाई इनके अवैध कारोबार की भेंट चढ़ गई।

हजारों परिवार अत्यंत आर्थिक संकट के दौर से गुजरने को मजबूर हैं। ऐसे फरार डायरेक्टर्स को गिरफ्तार करने की कार्य योजना तैयार जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजना है। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं गिरफ्तार आरोपियों को शीघ्र प्रोडक्शन वारंट में लाकर जिले के मामलों में आयोजित करने के लिए भी कहा गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations