शहर में अब तक शुरू नहीं होने और धीमे कार्यों की सूची तैयारी की जाएगी। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इसे लेकर जोनवार अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी जोन आयुक्त से कहा कि विकास कार्यों की गति धीमी नहीं होनी चाहिए। प्रगति नहीं दिखाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता की समस्याओं को दूर करने तथा विकास कार्यों को गति देने मिशन मोड पर काम करें। सफाई व्यवस्था, जल जनित बीमारी की रोकथाम, शुद्ध पेयजल, विद्युत एवं मुलभूत समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेतावनी भी दी।
त्वरित खबरे

Facebook Conversations