आखिर एक CM की सुरक्षा का सवाल ममता बनर्जी को लगी चोट गंभीर है अपने रहस्‍यमयी कारणों से
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

जिन परिस्थितियों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट लगी है, मामला काफी गंभीर लगता है - क्योंकि ये देश के एक मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक का मामला है, जिसे Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई हो 

ममता बनर्जी के सिर पर चार टांके लगे हैं. चोट लगने के बाद ममता बनर्जी को फौरन ही एसएसकेएम अस्पताल पहुंचाया गया, और वीवीआईपी वुडबर्न वॉर्ड में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर उनके आवास पर शिफ्ट कर दिया गया है, जहां वो मेडिकल निगरानी में हैं - और इस घटना के बाद मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. 

तीन महीने के भीतर ममता बनर्जी को दूसरी बार सिर में चोट लगी है. जनवरी, 2024 में वो सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं. वो एक सरकारी कार्यक्रम से लौट रही थीं तभी कोहरे की वजह से ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा और वो जख्मी हो गई थीं. अभी वाली घटना से पहले भी, कुछ ही देर पहले एक कार्यक्रम से लौटी थीं 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान भी ममता बनर्जी के पैर में चोट लग गई थी, जब वो अपने चुनाव क्षेत्र नंदीग्राम में थीं - और लोकसभा चुनाव 2024 से पहले वो फिर से जख्मी हो गई हैं. पैर में प्लास्टर लगने के कारण ममता बनर्जी को पूरे चुनाव में व्हील चेयर पर ही कैंपेन करना पड़ा था.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations