आज शाम 4 से 7 बजे के बीच कई रास्ते रहेंगे बंद
त्वरित खबरे

कांग्रेस पार्टी रविवार शाम जनजागरण पदयात्रा निकालेगी। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसे देखते हुए पदयात्रा व यातायात को सुचारु बनाने पुलिस ने रुट डायवर्ट किया है। यह प्लान शाम 4 से 7 के बीच लागू रहेगा।

इस बीच ओम शांति चौक से रामुलू चौक के बीच आवाजाही बंद रहेगी। इस मार्ग से गुजरने वाले ट्रैफिक को वैशाली नगर कॉलेज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह सुभाष चौक से रामुलू चौक के बीच रास्ता बंद रहेगा। शाम करीब 6 बजे बिहार होटल के पास नेशनल हाइवे पर भारी वाहनों को 15 मिनट के लिए रोका जाएगा। इस दौरान सिर्फ हल्के वाहनों को आवागमन की अनुमति मिलेगी। पदयात्रा शाम 4 बजे बैकुंठधाम से शुरू होगी। पदयात्री ओम शांति चौक से रामलू चौक होते हुए सुभाष चौक आएंगे। इसके बाद भगत सिंह चौक से गांधी चौक से लिंक रोड होते हुए फल मंडी फिर लाल मैदान पहुंचेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations