आईटीबीपी कांस्टेबल के लिए आवेदन का 26 जुलाई आज आखिरी दिन...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

भिलाई- आईटीबीपी की ओर से कांस्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती कुल 458 पदों के लिए होनी है, जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं। वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र निर्धारित अंतिम तिथि 26 जुलाई तक भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के साथ अभ्यर्थी तय शुल्क भी जमा करें, तभी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन की प्रक्रिया 27 जून से शुरू हो गई है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolic e.nic.in पर जाकर भर सकते हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations