दुर्ग कोतवाली थाना अंतर्गत गवली पारा इलाके में सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे बालोद के बाजार चौक निवासी किराना व्यापारी नरेश गोलछा और उनकी पत्नी सरस्वती ठगी का शिकार हो गईं। पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर किया है।
पुलिस ने बताया कि नरेश अपनी पत्नी के साथ दोपहर 1 बजे दुर्ग के कचहरी चौक के पास बस से उतरे। इसके बाद वह और पत्नी पैदल अपने भांजे के घर गवली पारा जा रहे थे। सोनी गली के पास उनके पास बाइक सवार दो युवक आ गए। उनमें से एक ने बताया कि आगे मर्डर हो गया है। इसलिए जेवर उताकर पर्स मेंं रख लो। दोनों के कहने पर पत्नी ने 1.15 लाख कीमत का मंगलसूत्र उतार लिया।
इसी दौरान दूसरे बदमाश ने पर्स ले लिया और पत्नी के हाथ से मंगलसूत्र लेकर रख दिया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। कुछ दूर चलने के बाद पत्नी ने पर्स खोलकर देखा तो मंगलसूत्र गायब था। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र और एमपी का ईरानी गैंग इस तरह से ठगी में माहिर है। आशंका है कि ऐसे गिरोह ने ही घटना को अंजाम दिया। आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज मेंं कैद हो गई है। जांच जारी है।

Facebook Conversations