विशेष अभियान के तहत अवैध मदिरा के विक्रय/परिवहन/संग्रहण पर सघन कार्रवाई
दुर्ग: में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 22.02.2026 को विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थलों, संभावित संवेदनशील स्थानों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई।जांच के दौरान अवैध मदिरा गतिविधियों में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए कुल 39 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
थाना-वार आबकारी कार्यवाही (प्रकरण संख्या) :
▪️ पाटन – 6
▪️ पुलगांव – 6
▪️ पुरानी भिलाई – 4
▪️ उतई – 4
▪️ नेवई – 3
▪️ वैशाली नगर – 3
▪️ मोहन नगर – 3
▪️ पद्मनाभपुर – 2
▪️ सुपेला – 2
▪️ खुर्सीपार – 2
▪️ धमधा – 2
▪️ दुर्ग – 1
▪️ जामुल – 1
कुल प्रकरण : 39
सराहनीय कार्य : उक्त अभियान में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारीगण एवं पेट्रोलिंग स्टाफ की सक्रिय, समन्वित एवं सतर्क भूमिका रही, जिनके द्वारा प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Facebook Conversations