बीएसपी में शव वाहन की व्यवस्था प्रबंधन द्वारा नहीं की गई है। जरुरत पड़ने पर अब तक ट्रक का इस्तेमाल किया जाता था। खुले में शव लेने जाने को लेकर कई यूनियनें प्रबंधन के समक्ष नाराजगी जाहिर करते हुए शव वाहन उपलब्ध कराने या प्रतिपूर्ति राशि दिए जाने की मांग की थी। जिस पर प्रबंधन ने शव वाहन के लिए 5 हजार देने का निर्णय लिया है। जिसका आदेश गुरुवार को जारी किया गया।
स्टील एंप्लाइज यूनियन इंटक के महासचिव एसके बघेल के नेतृत्व में डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता के साथ बैठक में जानकारी दी गई थी कि कर्मचारियों एवं उनके परिजन के दिवंगत होने पर शव वाहन के रूप में ट्रक उपलब्ध कराई जाती रही है। जिससे कई बार मौसम खराब होने से बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस पर इंटक यूनियन ने शव वाहन की जगह स्वर्ग रथ या प्रतिपूर्ति राशि देने का प्रस्ताव रखा था। जिस पर प्रबंधन ने कार्यवाही करते हुए आज सर्कुलर जारी कर दिया। इसमें जो कर्मचारी कार्यरत है, उनको और उनके परिजन को शव वाहन के प्रतिपूर्ति के रूप में 5 हजार दिया जाएगा। जिससे वह शव वाहन की व्यवस्था कर सकेगा।

Facebook Conversations