दुर्ग: गांव में स्वच्छता सेवाओं के संचालन के लिए स्वच्छता टैक्स वसूल किया जाएगा| इसकी शुरुआत जिले के 70 ग्राम पंचायत में की गई है| फिलहाल घरों में 10 रुपए और दुकानों में 50 से 100 रुपए प्रति माह टैक्स वसूली का प्रावधान किया गया है| इस राशि का उपयोग सुरक्षा ग्राहियों के मानदेय सुरक्षा व कार्य सामग्री, रिक्शा, सेग्रीगेशन वर्कशेड के रख-रखाव में किया जा रहा है|
जिला पंचायत से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के 381 ग्रामों को ओडीएफ प्लस किया जा चुका है| जिनमें से 30 एस्पायरिंग, 120 रायजिंग व 231 मॉडल केटेगरी में है| यहां स्वच्छता सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामसभा में स्वयं निर्णय लेकर घरों, दुकानों, व्यावसायिक परिसरों, खदानों, बाजार आदि से स्वच्छता कर (टैक्स) लिए जाने की शुरुआत की गई है| प्रारंभ में प्रति घर न्यूनतम 10 रुपए दुकानों से 50 से 100 और खदानों से 500 रुपए प्रति माह लिए जाने की शुरुआत की गई है| साप्ताहिक बाजार ठेकेदार द्वारा बाजार की सफाई कराए जाने अनुबंध किया गया है ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय अनुसार ग्राम में टैक्स लेना प्रारंभ किया गया वर्तमान में गांव में वार्षिक व मासिक स्वच्छता कर लिया जा रहा है कुछ ग्राम पंचायतो में अन्य वार्षिक कर के साथ ही स्वच्छता कर को जोड़कर टैक्स लिया जा रहा है|
कई गांव में 1.50 लाख से ज्यादा टैक्स
सबसे अधिक टैक्स लेने के क्रम में प्रथम स्थान दुर्ग को प्राप्त हुआ है, जहां 73 में से 46 ग्राम पंचायत में टैक्स लिया जा रहा है| द्वितीय स्थान पर धमधा जहां 119 में से 15 ग्राम पंचायत और तृतीय स्थान पर पाटन जहां 108 में से 9 ग्राम पंचायत में टैक्स लिया जा रहा है| गांवो में जागरूकता लाकर स्वच्छता कर लेना प्रारंभ किया गया है| नगपुरा, निकुम, कोलिहापुरी, अंजोरा (ख), पतोरा व गडाडीह में प्रतिवर्ष 1.50 लाख से भी अधिक टैक्स वसूल किया जा रहा है|
इन गांवों में टैक्स की शुरुआत
दुर्ग: कुथरेल, कोलिहापुरी, रिसामा, अंजोरा (ख), पीसेगांव, अंजोरा (ढ), नगपुरा, थनौद, बोरई, खुरसुल, पीपरछेड़ी, बेलौदी, करंजा-भिलाई कुटेलाभाटा खपरी-कु, रवेलीडीह, कोनारी, झोला, तिरगा, निकुम, विनायकपुर, चिखली, अछोटी, जंजगिरी, चंगोरी, खम्हारिया, हनोदा, कोडिया, उमरपोटी, पुरई, पाउवारा, डूमरडीही, बोरीगारका, करगाडीह, महवारी, मचांदुर |
धमधा: पथरिया-सह, बसनी, पोटिया-से मुर्रा, लिटिया, मोहंदी, मलपुरीकला, पाहरा, तितुरघाट|
पाटन : पतोरा, जामगांव एम, गाडाडीह, झीट
प्लास्टिक कचरे के निदान की भी तैयारी
जिला पंचायत के सीईओ अश्विनी देवांगन ने बताया कि जनपद पंचायत दुर्ग में अब तक लगभग 65,600 जनपद पंचायत धमधा में 4,33,000 वह पाटन में चार लाख चार हजार टैक्स लिया जा चुका है| ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े कचरे की समस्या आमतौर पर बढ़ती जा रही है इन समस्या के निदान व नियंत्रण करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेस- 2 अंतर्गत ग्राम को ओडीएफप्लस मॉडल ग्राम बनाने का लक्ष्य लिया गया है|

Facebook Conversations