5 नए आत्मानंद स्कूलों को मिलेंगे 76 नए शिक्षक, भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजधानी में बनाए गए पांच नए आत्मानद इंग्लिश मीडियम स्कूलों  में नए सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इन स्कूलों में शिक्षकों व प्राचार्य की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण पर है, जो जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरी हो जाएगी। साथ ही, शिक्षकों व प्राचार्य समेत सभी पदों के चयनित पात्रों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। नए स्कूलों में कुल 76 पद खाली हैं, जिसमें शिक्षाक से लाकर प्राचर्य के पद शामिल है। इन पदों के लिए लोकसभा चुनाव से पहले आवेदन मंगाए गए थे, जिसके लिए कुल 4849 महिला-पुरुष प्रतिभागियों ने आवेदन किए थे। इसमें से कुल 1606 आवेदक ही इन पदों के लिए पात्र पाए गए हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations