कलेक्टर जनदर्शन में सोमवार को 47 लोगों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के समक्ष रखी। नगरीय निकायों से भी लोगों ने सड़क-बिजली आदि से संबंधित समस्या रखी। सामाजिक संगठनों ने जमीन का पट्टा देने की मांग रखी। हाउसिंग बोर्ड के रहवासियों ने गंदे पानी की निकासी की समस्या बताई।
कलेक्टर ने इस संबंध में अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। एक श्रमिक परिवार में पिता की मृत्यु कोरोना से हुई थी, इसके लिए श्रमिक परिवारों को मिलने वाली सहायता का आवेदन देने में दो दिन विलंब हो गया। इसलिए उसके बेटे ने कलेक्टर से अनुग्रह राशि के लिए अपील की। हाउसिंग बोर्ड कालोनी के रहवासियों ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी में जल ठहराव की समस्या है। इससे एलआईजी-416 से लेकर एलआईजी-425 तक के निवासी परेशान हैं। जलभराव होने की वजह से जलजनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

Facebook Conversations