दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग में मंगलवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले सात अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। लगभग 35 से 45 वर्षों तक पुलिस सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले इन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके लंबे सेवाकाल, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने पुलिस सेवा के दौरान मिली चुनौतियों, जिम्मेदारियों और जनता की सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवा पुलिसकर्मियों को ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
दुर्ग पुलिस ने इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।
सम्मानित सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी:
- उप निरीक्षक शिवनारायण सिंह
- उप निरीक्षक दीनदयाल वर्मा
- सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सोनी
- सहायक उप निरीक्षक राजकुमार दीवान
- प्रधान आरक्षक क्रमांक 625 नंद कुमार सिंह
- प्रधान आरक्षक क्रमांक 998 लवण सिंह
- प्रधान आरक्षक क्रमांक 727 यदुलाल पाटिल
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग एवं पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने अपने संदेश में कहा कि विभाग अपने सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के समर्पण, अनुशासन और जनसेवा के योगदान का सदैव सम्मान करता है तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं करता है।

Facebook Conversations