34 Years Of Veerana
त्वरित ख़बरें अभिजीत दुबे रिपोर्टिंग

सुनसान सड़क पर एक महिला ने मांगी थी लिफ्ट
साल 1983 की बात है, श्याम रामसे महाबलेश्वर में ‘पुराना मंदिर’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. फिल्म की शूटिंग खत्म हुई पूरा क्रू लौट आया लेकिन श्याम रामसे ने कुछ दिन वहीं रुकने का फैसला किया. कुछ दिन वहां आराम कर, खुद ही ड्राइव कर मुंबई के लिए निकल पड़े. रात का वक्त था, सुनसान रास्ते में उन्हें एक महिला दिखी और उनसे लिफ्ट मांगा. श्याम ने कार रोक दी और लिफ्ट देने के लिए तैयार हो गए.

film veerana

वीरान की एक्ट्रेस जैस्मीन.(फोटो साभार: Film History Pics/twitter)

श्याम रामसे का सचमुच की चुड़ैल से हुआ था सामना ?
वह महिला कार में उनके साथ फ्रंट सीट पर आकर बैठ गई. श्याम ने उससे बात करने की कोशिश की लेकिन वह चुप रही. वह महिला खूबसूरत और कुछ अजीब लग रही थी, अचानक कार चलाते हुए श्याम की नजर उसके पैरों पर पड़ीं तो उनको झुरझुरी हो गई, क्योंकि उसके पैर पीछे की तरफ मुड़े हुए थे. घबराहट और दहशत में उन्होंने जोर से कार का ब्रेक लगाया. गाड़ी रुकते ही वह महिला उतर गई और अंधेरे में गायब हो गई.

veerana film by ramsayYou May 

वीराना का एक सीन. (फोटो साभार: Film History Pics/twitter)

दहशत से भर गए थे श्याम रामसे
श्याम रामसे का दहशत से बुरा हाल था, तेजी से गाड़ी चलाते हुए सीधे मुंबई में आकर रूके. इस घटना के बाद खूबसूरत चुड़ैल के साथ हुए अपने एनकाउंटर को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए श्याम ने फिल्म बनाने की सोची और इस घटना के 5 साल बाद ‘वीराना’ बना डाली.

veerana film by ramsay

हॉरर फिल्म बनाने के लिए फेमस हैं रामसे ब्रदर्स. (फोटो साभार: Film History Pics/twitter)

Ghosts In Our Backyard किताब में है इसका जिक्र
इस पूरी खौफनाक कहानी का सच तो श्याम रामसे ही जाने लेकिन इस पूरे किस्से का जिक्र फतेहचंद रामसे की नातिन अलीशा प्रीती कृपलानी ने अपनी किताब ‘घोस्ट इन ऑवर बैकयार्ड’ (Ghosts In Our Backyard) में किया है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations