30 वर्ष पुराने रिसाली बस्ती के सांस्कृतिक भवन का निरीक्षण किया गया .....
त्वरित खबरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
रिसाली बस्ती के जर्जर सांस्कृतिक भवन को देख आयुक्त मोनिका वर्मा ने विधिवत कंडम घोषित करने कहा। उन्होंने कहा कि भवन को आज से ही सार्वजनिक उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाए। रिसाली निगम आयुक्त ने अवकाश के दिन रिसाली निगम क्षेत्र का भ्रमण की। वार्डो का निरीक्षण करते आयुक्त 30 वर्ष पुराने रिसाली बस्ती के सांस्कृतिक भवन का निरीक्षण की। भवन बेहद जर्जर हो चुका है। छत का प्लास्टर गिरने लगा है। दीवार पर लगा प्लास्टर झड़ने लगा है। इसे देख निगम आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग को कंडम घोषित कर दीवार पर सूचना लिखने निर्देश दिए। साथ ही रिसाली के सांस्कृतिक कार्यक्रमआयोजन करने वाली मंडली को पत्र लिख भवन कंडम होने और उपयोग नहीं करने की सूचना देने कहा। तालाब पाटना गलतआयुक्त वीआईपी नगर तालाब का निरीक्षण की। इस तालाब को पाटे जाने की नागरिकों ने शिकायत की है। दरअसल यह तालाब प्राइवेट है। आयुक्त ने कहा कि तालाब का उपयोग सार्वजनिक रूप से किया जा रहा है। तालाब के भीतर किसी तरह का अतिक्रमण या उसे पाटकर खरीदी बिक्री नहीं किया जा सकता। उन्होंने तालाब के पानी को सुखाने डाले जा रहे मिट्टी पर रोक लगाने निर्देश दिए।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations