23 मार्च को किया जायेगा मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

अधिक से अधिक नागरिक शामिल होकर मतदान के प्रति जागरूक होने की कलेक्टर ने की अपील

बेमेतरा 22 मार्च 2024 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्वीप प्लान के तहत 21 मार्च 2024 दिन शनिवार को जिला मुख्यालय बेमेतरा में मतदान जागरूकता साइकिल रैली निकाली जाएगी। इस दिन विशेष के महत्व को बहुप्रचारित एवं जन-जन तक पहुंचाने हेतु स्वीप गतिविधियों के अतिरिक्त जिला स्तर एवं मतदान केन्द्र स्तर पर विशेष गतिविधियों का संचालन किया जाना है । इस हेतु प्रातः 7 बजे से जयस्तभ चौक बेमेतरा से परशुराम चौक, प्रताप चौक, सिग्नल चौक , बाजार चौक से भारत माता चौक से होते हुए वापस जयस्तंभ तक व्यापक प्रचार प्रसार के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसमें एन.आर.एल.एम. एवं एन.यू.एल.एम. के सभी सदस्यों सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी और आम जनता भी शामिल होंगे ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations