खुर्सीपार, पुरानी भिलाई और डीआरपी लाइन की पुलिस टीम ने शुक्रवार की दोपहर भिलाई-3 थाना अंतर्गत उरला गांव में दबिश देकर 28 जुआरियों को पकड़ा। जुआरियों से 60 हजार रुपए नकद जब्त किया गया। उरला में लंबे समय से जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी। खबर है कि शुक्रवार की दोपहर जुए की फड़ में दो जुआरियों के बीच विवाद भी हुआ। इसके बाद पुलिस को खबर मिली। करीब 40 पुलिसकर्मियों ने घटना स्थल की घेराबंदी की। मौके पर करीब 200 लोग अलग-अलग ग्रुप बनाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर अधिकांश भाग खड़े हुए। पुलिस को जानकारी मिली है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से जुआ खेला जा रहा था।
पकड़े गए आरोपियों पर 13 जुआ एक्ट की कार्रवाई
पुलिस ने देवेंद्र महतो, महेंद्र कुमार, नारायण निषाद, इंद्रमणि रेन, बुजुंग कुर्रे, केशव वर्मा, कुंदन सिंह, महेंद्र ध्रुव, नीरज हथेल, डालेश कुमार, बसंत कुमार साहू, लक्की बंजारे, तेजराम सतनामी, हेमंत कुमार, प्रेमलाल पटेल, मोहित पाल, चुरामन पटेल, गजाधर पटेल, भूपेंद्र साहू, ए रविशंकर, सुनील दास, अजय साहू, संतानू राम, राजकुमार पटेल, भुवन लाल निर्मलकर, मनीष पटेल, सत्यनारायण नौरंगे और ईश्वर बंधे के खिलाफ कार्रवाई की है। जुआरी चरोदा, देवबलोदा, उरला, कंवर, सिरसाकला, परसदा, राजनांदगांव, मानिक चौरी, बालोद, भाठापारा, पाटन, रायपुर, कुरुद, कुम्हारी, कुरकुरा, गुरुर के रहने वाले हैं।

Facebook Conversations