दुर्ग- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियो के लिए नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष रोजगार मेला का आयोजन समय प्रातः 10.30 बजे से 27 जुलाई 2023 को लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर - 6 भिलाई में किया जाएगा। विशेष रोजगार मेला में नियोजक जेविनर इंटरनेशनल इंस्टीटयूट प्रा. लि. के लिए पद रिक्त हैं।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व बेरोजगारी भत्ता आवेदन की कॉपी एवं समस्त दस्तावेजांे की (छायाप्रति) के साथ नियत समय पर उपस्थित हो सकते है। रोजगार मेला के पूर्व 26 जुलाई 2023 को काऊंसिलिंग एवं टोकन वितरण समय प्रातः 11 बजे किया जावेगा। टोकन प्राप्त आवेदकों को ही 27 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होने का अवसर दिया जायेगा।

Facebook Conversations