पाटन- तहसील साहू संघ पाटन के कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें तहसील स्तरीय महिला सम्मेलन, तीज मिलन का कार्यक्रम 10 सितंबर को कराने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर गीत, नृत्य, प्रहसन, खेलकूद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए परिक्षेत्र और स्थानीय स्तर पर बैठक की जाएगी। पांचों परिक्षेत्र के 99 इकाई से 8 हजार महिलाओं की उपस्थिति तय की गई है। तहसील स्तरीय बड़े कार्यक्रम से समाज में नई ऊर्जा के साथ महिलाओं को सामाजिक कार्यक्रमों में काम करने की प्रेरणा मिलेगी।
बैठक में साला 2024 में सामूहिक आदर्श विवाह, विशाल कर्मा महोत्सव ग्राम पतोरा में कराने पर विचार किया गया। आमसभा में पारित 21 बिंदु के परिपालन स्थानीय और परिक्षेत्रीय स्तर पर कठोर निर्णय लेकर काम करने को कहा गया। बैठक में अध्यक्ष दिनेश साहू अध्यक्ष, लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू महासचिव, पूरण लाल साहू सलाहकार, गंगादीन साहू जिला प्रतिनिधि, सरिता साहू, कमलेश्वरी साहू आदि उपस्थित रहे।

Facebook Conversations