10 साल के बच्चे की मां से रेप 8 महीने की गर्भवती हुई तो साथ रखने से किया इनकार, अब गिरफ्तार
त्वरित खबरे

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 35 साल की शादीशुदा महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को यह कहकर अपने झांसे में लिया था कि वह उसकी बेटी और आने वाले बच्चे का ध्यान रखेगा। महिला को भी अपने साथ रखेगा। इसके बाद युवक ने उसके साथ बार-बार रेप किया। जिससे महिला अब 8 महीने की गर्भवती हो गई है। गर्भवती होने के बाद आरोपी ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला देवरी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पीड़ित महिला सालभर पहले से अपने पति से अलग रहा रही थी। इस बीच उसकी मुलाकात डौंडी लोहारा थाना इलाके के रहने वाले आरोपी दानी राम सोरी (35) से हो गई। मुलाकात के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। उसी दौरान मई 2020 में दानी राम ने महिला से ये कह दिया कि मैं तुम्हारी बेटी का ध्यान रखूंगा और तुम्हें भी साथ रखूंगा।

महिला की 10 साल की एक बेटी है
महिला की पहले पति से ही एक 10 साल की बेटी भी है। दानी राम ने इसके बाद महिला के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया था। जिस पर महिला ने उसे रोका भी था। मगर उसने कहा कि तुम प्रेग्नेंट हुई तो भी मैं आने वाले बच्चा का ध्यान रखूंगा। उस बच्चे के साथ ही तुमको अपने साथ रखूंगा। यह बात सुनने के बाद महिला उसके झांसे में आ गई और फिर बार-बार दानी राम महिला के साथ रेप करता रहा। बाद में महिला गर्भवती हो गई।

कुछ दिन बाद होनी है डिलीवरी
गर्भवती होने के बाद भी दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। इस बीच कुछ समय पहले दानी राम ने महिला को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया और कहने लगा कि मैं अब तुम्हें अपने साथ नहीं रख पाऊंगा। तब तक महिला 8 महीने के गर्भवती हो गई। महिला की कुछ दिन बाद डिलीवरी होने वाली है। दानी राम की बात सुनकर महिला हैरान रह गई। उसने कई बार दानी राम से इस बार में बात की। मगर वह नहीं माना।

2 बच्चों का बाप है आरोपी
आखिरकार महिला ने आरोपी के खिलाफ 6 नवंबर को थाने में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 2 (एन) के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को अब मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी भी पहले से शादीशुदा है। उसके भी 2 बच्चे हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations