महिला विंग युवा यादव कल्याण परिषद ने होली मिलन एवं महिला दिवस मनाया :

त्वरित खबरे :

16 मार्च 2023

भिलाई। महिला विंग युवा यादव कल्याण परिषद द्वारा होली मिलन एवं महिला दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ श्री बांके बिहारी सांस्कृतिक मंच  में मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि पुष्पा यादव रही। समिति सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि को पौधे देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा समिति की मुख्य संरक्षिका भावना यादव, सुभावती चौधरी, आशा यादव एवं महिला विंग की अध्यक्ष शकुंतला का भी सम्मान पौधे भेंटकर किया गया।

मुख्य अतिथि  ने द्दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डांस प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, गेम, हाऊजी गेम समिति द्वारा ऑर्गेनाइज किया गया था जिसमें समाज की महिलाओं ने  बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। डांस प्रतियोगिता में प्रथम रीना यादव, द्वितीय देवंती यादव रही।

वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आरती यादव, द्वितीय पूनम चौधरी, तृतीय मनीषा यादव रही। सुलेखा यादव ने भी अपने वक्तव्य रखें जिन्हें कंसोलेशन प्राइज दिया गया।

समिति द्वारा म्यूजिकल पासिंग द बॉल गेम का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम डॉक्टर साधना यादव, द्वितीय इंद्रावती यादव, तृतीय भानुमति यादव रही। तत्पश्चात सभी ने एक दूसरे को गुलाल का टीका लगा कर एक दूसरे को होली एवं महिला दिवस की बधाई दी। महिला दिवस के अवसर पर समिति द्वारा सभी महिलाओं को  विशेष उपहार देकर सम्मानित किया।