मनरेगा मजदूरों का भुगतान शीघ्र करें सरपंच कृष्णा साहू ने रखी मांग :

त्वरित खबरे :

5 मार्च 2023

राजनांदगांव। ग्राम पंचायत भेड़ी कला के सरपंच कृष्णा साहू ने शासन प्रशासन से मांग करते हुए बताया कि मनरेगा के अंतर्गत काम करने वाले मजदूरों का भुगतान विगत एक माह से नहीं हो पाया है जिसके कारण से मनरेगा मजदूर परेशान हो रहे हैं। क्योंकि आगामी कुछ दिनों में होली पर्व सामने है ,मजदुरी प्राप्त नहीं होने के कारण मजदूरों का होली फिक्की पड़ गई है, मजदूरों को जबरदस्ती साहूकारों से उधार लेकर होली मनाना पढ़ रहा है, सरपंच  कृष्णा साहू ने शासन प्रशासन से अनुरोध किया कि होली के पूर्व मनरेगा मजदूरों का भुगतान करें जिससे वह खुशी-खुशी होली का त्यौहार मना सके।