भिलाई / हेलो फ्रेंड ब्राह्मण महिलाओं का समूह ने मिलकर मंगल वाटिका कोहका कुरूद रोड होली मिलन का समारोह किया | इसकी शुरुआत भगवान कृष्ण राधा और मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हुए, दीप प्रज्वलित किया गया | इस कार्यक्रम को सुनीता तिवारी, पूनम मिश्रा, अंजू शुक्ला, रीता शुक्ला, अंबे उपाध्याय, सिद्धि मिश्रा, ने मिलकर इस कार्यक्रम को संपन्न कराया | सभी बहनों ने मिलकर डांस किया, गाना गाया तथा अन्य प्रतियोगिताएं कराई गई | इससे हम ब्राम्हण समाज की महिलाओं को एकजुट करने तथा प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की कामना करते हैं |