20 फरवरी 2023
नई दिल्ली। लॉन्च होने के पहले इस फेसलिफ्ट सेडान की तस्वीर ऑनलाइन लीक हो गई है। अगर आप इस गाड़ी के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं तो आप ऑनलाइन लीक तस्वीर से इसके बारे में अंदाजा लगा सकते हैं कि सेडान पहले से कितना बदल गई है।
प्रीमियम डिजाइन
अपडेटेड होंडा सिटी में बाहर की तरफ मामूली कॉस्मेटिक बदलाव होंगे। इनमें रिडिजाइन किए गए फ्रंट और रियर बंपर के साथ-साथ अपडेटेड ग्रिल भी शामिल है। हायर वेरिएंट में हनीकॉम्ब ग्रिल और एलईडी हेडलैंप मिलने की उम्मीद है, जबकि एंट्री-लेवल मॉडल में वर्टिकल स्लैट और प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलेंगे।
.jpg)