रायपुर में आज उड़ेंगे सारंग हेलीकॉप्टर:25 मिनट तक पांच हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान, छतों से देख सकेंगे नजारा, 2 नवंबर को एयर शो

त्वरित खबरें :भूमिका रिपोर्टिंग

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सारंग हेलीकॉप्टर की टीम हवाई करतब दिखाएगी। इस दौरान पांच हेलीकॉप्टर एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे। करीब 25 मिनट तक चलने वाले इस हवाई प्रदर्शन को लोग अपने घरों की छतों से भी देख सकेंगे।

इस आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह है। वहीं, आगामी 2 नवंबर को रायपुर में भव्य एयर शो आयोजित किया जाएगा। इसमें सारंग टीम के हवाई करतब आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

2 नवंबर का एयर शो राजधानी के लिए खास आकर्षण रहने वाला है।