20 फरवरी 2023
ग्वालियर। पुलिस ने महिला के अंधे कत्ल (blind murder) को सुलझाते हुए उसके कथित प्रेमी (Lover) को गिरफ्तार किया है। उपनगर ग्वालियर (Gwalior) थाना क्षेत्र के शील नगर में रहने वाली महिला रीना भदोरिया की उसके प्रेमी सुरेंद्र धाकड़ ने गला दबाकर हत्या (Murder) कर दी थी। बाद में वह इस महिला की लाश (dead body) को लेकर उसके भिंड (Bhind) स्थित पावई गांव पहुंचा था।
महिला के कान से खून निकलता देख और चोटों के निशान के चलते महिला के पति दशरथ को कुछ आशंका हुई। वो उसकी लाश को लेकर ग्वालियर आया और सुरेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पंप ऑपरेटर के रूप में पदस्थ सुरेंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सुरेंद्र ने अपना अपराध की कबूल किया। पुलिस के अनुसार महिला के पूर्व में भिंड के मालनपुर में रहने वाले युवक से संबंध थे जिससे वह अक्सर बातचीत करती रहती थी। जबकि सुरेंद्र को यह वार्तालाप पसंद नहीं था। इसी को लेकर सुरेंद्र का अपनी प्रेमिका रीना भदोरिया से विवाद हुआ था।
इसके बाद उसने मारपीट करने के दौरान गला दबाकर रीना की हत्या कर दी और बाजार से लौटने पर रीना के बेटे को बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब हो गई है और लाश को भिंड के पावई में छोड़कर सुरेंद्र वहां से भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । पुलिस का कहना है कि दो प्रेमियों के बीच झूलती इस महिला की हत्या त्रिकोणीय प्रेम संबंधों के चलते हुई है। पुलिस ने सुरेंद्र धाकड़ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी अमित सांघी एसएसपी ने दी।