त्वरित खबरें अखबार की त्वरित कार्रवाई मुर्दे का अनफिट फिट बनाने वाला डॉक्टर पियम सिंह पद से हटाया गया

त्वरित ख़बरें/ भिलाई संवाददाता

भिलाई/ त्वरित ख़बरें/ मुर्दे का फिटनेस बनाने वाला डॉक्टर पीयम सिंह प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुपेला सरकारी अस्पताल में कार्यरत था,  जो अपनी लापरवाही एवं लालचीपन के  कारण से, रुपयों के लालच में अनफिट एवं फिट बनाने वाला डॉक्टर पद से हटाया गया l आपने त्वरित खबरें के समाचार में पढ़ा ही होगा कि किस तरह डॉक्टर ने मात्र ₹2000 के लालच में आकर ना जाने कई दिनों से अपनी काली कमाई करते आ रहे थे l बिना पेशेंट का चेकअप किए, बिना पेशेंट को देखें, अनफिट एवं फिट बनाने का कार्य कर रहे थे l जिस पर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ. जेपी  मेश्राम ने टीएल बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जांच रिपोर्ट पढ़ने के बाद कार्यवाही की और डॉक्टर पीयम सिंह को प्रभारी पद से हटाते हुए,  डॉक्टर स्वामी देव को नए प्रभारी के पद पर नियुक्त किया  l कलेक्टर के निर्देश पर जांच भी शुरू हो चुका है, एक डॉक्टर जो भगवान का स्वरूप होता है वह कुछ रुपयों के लिए लोगों के साथ अपना खेल खेलता है यह सब आपको पता चल ही गया होगा त्वरित खबरें अखबार के प्रधान संपादक प्रहलद  दुबे  के द्वारा किया गया स्टिंग ऑपरेशन सफल रहा l जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी सुपेला, ने अपना काम बखूबी किया l जिस पर प्रधान संपादक ने उन्हें आने का एक धन्यवाद किया l

जाने किस तरह हुआ जांच एवं डॉक्टर का भंडाफोड़

 22 जनवरी को सुपेला प्रभारी डॉ पीएम सिंह और साथी कर्मचारी के द्वारा मिलकर एक मृत व्यक्ति का अनफिट एवं फिट बनाया गया जिसके एवज में ₹2000 रुपए की मांग की गई एवं सर्टिफिकेट बनवा दिया गया l पता चला कि जिस व्यक्ति का अनफिट, फिट डॉक्टर के द्वारा बनाया गया है,उस व्यक्ति की 2018 में ही मृत्यु हो चुकी है l मतलब यह कि डॉक्टर पैसों के लिए कुछ भी कर सकते हैं l