✳️ *ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार*
✳️ *चोरी की गई 02 बैटरियां बरामद*
✳️ *अपराध क्रमांक 418/2026 धारा 303(2) बीएनएस के मामले में कार्रवाई*
✳️ *आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया*
✳️ *पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस*
*आरोपियों के नाम –*
1- सुकुर देवांगन पिता निर्मल देवांगन, उम्र 19 साल, निवासी ग्राम बाबूटोला वार्ड नंबर 12, पुलिस चौकी चिचोला, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
2- अजहर खान पिता अब्दुलरब खान, उम्र 32 साल, निवासी चिचोला वार्ड नंबर 16, पुलिस चौकी चिचोला, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
3- सुजीत देवांगन पिता अशोक देवांगन, उम्र 23 साल, निवासी बाबूटोला वार्ड नंबर 12, पुलिस चौकी चिचोला, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
4- करण मरकाम पिता शेरसिंह मरकाम, उम्र 26 साल, निवासी बिजेभाठा वार्ड नंबर 13, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
प्रार्थी गुरुचरण गजेंद्र पिता स्व. सारधारी गजेंद्र, उम्र 40 साल, निवासी भंडारपुर, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 23-07-2026 को लगभग 05:00 बजे खेत में काम करने के बाद अपने ट्रैक्टर क्रमांक CG 08 BD 3277 एवं पड़ोसी तरुण सिन्हा के पावर ट्रैक्टर कंपनी के ट्रैक्टर क्रमांक CG 08 EZ 2524 को शीतला मंदिर के पास दोनों साथ में खड़ा कर अपने-अपने घर चले गए थे। दिनांक 24-07-2026 को सुबह लगभग 06:00 बजे जाकर देखा तो दोनों ट्रैक्टरों में लगी 02 बैटरियां, कीमत लगभग ₹20,000/-, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाना पाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 418/2026 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल द्वारा पुलिस स्टाफ की अलग-अलग टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु लगाया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी करते हुए अज्ञात आरोपियों की पहचान की गई। सुकुर देवांगन, अजहर खान, सुजीत देवांगन एवं करण मरकाम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर चारों आरोपियों को आज दिनांक 30-09-2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में सउनि धन्ना लाल सिन्हा, अरुण मनहर, तिलक कवर, सुषमा मराठे का योगदान रहा ।