मोहला : 23 जनवरी से ग्राम सभाओं की बैठक आयोजित

त्वरित ख़बरें

मोहला 18जनवरी 2023। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम के तहत 23 जनवरी 2023 से ग्राम सभाओं की बैठक आयोजित की जाएगी।  कलेक्टर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन ने ग्राम सभा की बैठक के लिए जनपद पंचायतवार प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्रामसभा की बैठक आयोजित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।