MLA देवेंद्र यादव के पहल से टाउनशिप के इस सेक्टर मार्केट की बदलेगी तस्वीर रोड में रोड लाइट, फाउंटेन और डिजाइनर चेयर लगने से बढ़ेगी शोभा..... CCTV कैमरे में सेफ्टी होगी जल्द शुरू होगा काम

त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास छ.ग.ब्यूरो प्रमुख

अब‌ भिलाई की सड़कें भी  होंगी स्मार्ट-MLA देवेंद्र यादव के पहल से टाउनशिप के इस सेक्टर मार्केट की बदलेगी तस्वीर रोड में रोड लाइट, फाउंटेन और डिजाइनर चेयर लगने से बढ़ेगी शोभा..... CCTV कैमरे में सेफ्टी होगी जल्द शुरू होगा काम, जानिए पूरा प्लान भिलाई की सड़कें जल्द ही स्मार्ट सड़कें बनने वाली है जिसकी शुरुआत टाउनशिप में सेक्टर 4 से की जा रही है सड़क किनारे पोल में रोप लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे साथ ही डिजाइनर चेयर और फाउंटेन रोड की शोभा बढ़ाएंगे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से शहर में स्मार्ट रोड का निर्माण किया जाएगा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा करीब 23 लाख की लागत से बनने वाला यह सड़क शहर में अलग ही पहचान होगी! सेक्टर 4 मार्केट का जीर्णोद्धार गौरवलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार शहर का विकास करा रहे हैं शहर के विकास में उनकी बड़ी भागीदारी व भूमिका है शहर में हमेशा से कुछ नया और लोगों को मूलभूत सुविधाओं के साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं देने की सोच से स्मार्ट सड़क का निर्माण किया जाएगा सेक्टर 4 मार्केट का सबसे पहले जीर्णोद्धार किया जाएगा इस सड़क पर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था हो इसके लिए यहां लाइट लगाया जाएगा इसके अलावा इस सड़क की रोशनी को चार चांद लगाने के लिए यहां रोप लाइट और रंग-बिरंगी लाइटे भी लगाई जाएगी जिससे इस सड़क मैं पूरी सुंदरता ही लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा

रोप लाइट और फाउंटेन से बढ़ेगी शोभा-भिलाई नगर विधायक की सोच से बन रहे इस सड़क पर एक चौक का भी निर्माण किया जाएगा, चौक के साथ ही यहां बैठने के लिए भी व्यवस्था रहेगी, गार्डनिंग की व्यवस्था भी की जाएगी और फाउंटेन का निर्माण भी होगा इस पूरे सड़क मैं करीब 23 लाख रुपए खर्च होंगे, विधायक श्री देवेंद्र यादव की पहल से सड़क की टेंडर प्रतिक्रिया लगभग पूरी हो गई है और जल्द ही सड़क का काम भी शुरू कर दिया जाएगा!

शहर के कई जगह पर स्मार्ट सड़क बनाया जाएगा MLA भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि शहर का विकास ही हमारा मूल धर्म है हम लगातार शहर के हित और विकास के लिए काम कर रहे हैं शहर भर में कई जगह पर स्मार्ट सड़क बनाया जाएगा ,जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है इसकी शुरुआत सेक्टर 4 से शुरू की जा रही है!