सर्दियों में फूल गोभी बाजार में अधिक बिकती है. गोभी की सब्जी हो या गोभी के पराठे इन दिनों लोगों की पहली पसंद है. होना भी चाहिए आखिरकार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूल स्वाद और सेहत का एक अच्छा कॉम्बिनेशन है. इसलिए आपके टेस्ट और हेल्थ दोनों के लिए बेहतर है. लेकिन कुछ बीमारियों में इसका सेवन खतरनाक भी हो सकता है |
विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर
फूल गोभी सर्दियों में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जियों में से एक है. ये जितनी टेस्ट में उम्दा होती है उतने ही उम्दा हैं इसके गुण और इसे खाने के फायदे. फूल गोभी के विटामिन और पोषक तत्वों की बात करें, यह इम्यूनिटी बूस्टर का भी काम करती है. जिससे डाइजेशन बनाए बेहतर होता है. फूलगोभी एंटीऑक्सिडेंट का एक बड़ा सोर्स मानी जाती है. दो एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपको फेफड़े, स्तन और प्रोस्टेट कैंसर से बचाने में माहिर हैं |
इन्हें नहीं करता चाहिए फूलगोभी का सेवन
लेकिन कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने वाली फूलगोभी का सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. तो आइए जानते हैं किन स्थितियों में फूलगोभी का सेवन नहीं करना चाहिए.
पाचन की समस्या में
फूलगोभी में एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट रेफिनोज मौजूद होता है, इसलिए कब्ज अथवा गैस की समस्या से ग्रस्त लोगों को फूलगोभी नहीं खानी चाहिए. कुछ सब्जियों में प्राकृतिक रूप से मौजूद इस कार्ब का खंडन हमारा शरीर नहीं कर पाता है, जिससे एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए जिन लोगों को पेट अथवा पाचन से संबंधी कोई ना कोई समस्या रहती है, उन्हें फूलगोभी का सेवन नहीं करना चाहिए.
स्तनपान कराने की स्थिति में
शिशु के लिए मां का दूध बहुत आवश्यक होता है. इससे शिशु के शरीर को कई बीमारियों से लडऩे में मदद मिलती है. परंतु स्तनपान कराने वाली माताओं को जितना हो सके फूलगोभी के सेवन से परहेज करना चाहिए. क्योंकि इससे दूध पीने वाले आपके शिशु के पेट में दर्द की समस्या पैदा हो सकती है |
पथरी की समस्या में
फूलगोभी में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होने के कारण जिन लोगों को गॉल ब्लैडर या फिर किडनी में स्टोन की समस्या है उन्हें फूलगोभी का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है. इसके अलावा, बढ़े हुए यूरिक एसिड की स्थिति में भी फूलगोभी का सेवन समस्या को और बढ़ा सकता है. साथ ही ऐसे में फूलगोभी खाने से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या परेशान कर सकती है.
दवाई लेने की स्थिति में
कुछ लोग अपना खून गाढ़ा करने के लिए फूलगोभी का सेवन करते हैं. क्योंकि फूलगोभी में मौजूद पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा उनके खून को धीरे-धीरे गाढ़ा कर सकती है. लेकिन ध्यान रखें कि जो लोग पहले से ही खून गाढ़ा करने की दवाइयों का सेवन कर रहे हैं उन्हें अपने चिकित्सक की सलाह के बाद ही फूलगोभी का सेवन करना चाहिए. अन्यथा आप को कुछ स्वास्थ्य हानियां हो सकती हैं.