क्रिसमस आने वाला है। घर को भी उत्सवी रंग में रंग सकें तो उल्लास बढ़ जाएगा।
क्रिसमस आने वाला है। घर को भी उत्सवी रंग में रंग सकें तो उल्लास बढ़ जाएगा। क्रिसमस के मौक़े पर लाल-सफेद रंगों का उपयोग ज़्यादा होता है। सर्दियों में लाल और सफेद रंग की सजावट जमती भी है, तो सितारों, क्रिसमस ट्री और मोमबत्तियों के साथ घर को सजा लें।
दरवाज़े की रौनक़
क्रिसमस में प्रवेश द्वार पर रीथ लटकाया जाता है। आप रीथ लगा सकते हैं या सितारा भी सजा सकते हैं। दरवाज़े के चारों तरफ़ क्रिसमस गारलेंड रिबन लगाकर उस पर लाइट सजा दें। दरवाज़ों के कोनों पर छोटे-छोटे क्रिसमस ट्री भी सुंदर लगेंगे।
झटपट होगी सजावट
घर को छोटे-छोटे हिस्सों में सजा सकते हैं। खिड़कियों पर रीथ लटका सकते हैं। सेंटर टेबल पर छोटे-छोटे क्रिसमस ट्री को सजावटी सामान जैसे ग्लिटर बॉल, घंटी आदि के साथ रख सकते हैं। अगर पौधों के वास या शोपीस हैं तो उन पर लाल-सफेद रिबन बांध सकते हैं।
छोटी-छोटी तैयारी
पेड़ की सूखी और पतली डंगाल लें जिसमें कई शाखाएं निकली हुई हों। इसे साफ़ करें और सुनहरे रंग से पेंट कर दें। इसे कांच के गिलास में खड़ा रखें। हरे-लाल रंग की ग्लिटर बॉल्स इस पर लटका दें। इसके आस-पास सजावटी गिफ्ट्स, मोमबत्ती आदि रख दें।
रंग-बिरंगे कुशन
सोफे के कुशन से भी घर को सजा सकते हैं। अगर कुशन कवर अलग-अलग रंग या लाल रंग के हैं तो इनमें चटख रंग के रिबन बांध सकते हैं। अगर रिबन चमकीले होंगे तो ये क्रिसमस का लुक देंगे। कुशन कवर पर सितारे, मोजे, रीथ, ट्री आदि के स्टीकर भी चिपका सकते हैं।
दीवार पर ट्री
क्रिसमस गारलेंड रिबन को दीवार पर चिपकाकर या पिन की मदद से ट्री बना लें। इसके ऊपर लाइट लगाएं और अन्य सजावटी सामान भी इस पर लटका दें।
सर्दियों में लाल और सफेद रंग की सजावट जमती भी है, तो सितारों, क्रिसमस ट्री और मोमबत्तियों के साथ घर को सजा लें।