सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में 5 लड़कियां एक-दूसरे की पिटाई करते रही है. बताया जा रहा है कि एक युवक को पांच गर्लफ्रेंड रखना काफी महंगा पड़ गया. जब पांचों को इस बात का पता चला कि लड़का उन्हें धोखा दे रहा है तो पांचों ने मिलकर उसे धून दिया. लड़के ने इससे भी बड़ी गलती यह कर दी कि वह एक को मेला घूमाने ले गया था |वायरल वीडियो बिहार का बताया जा रहा है. युवक की पांच गर्लफ्रेंड थी. वह एक को सोनपुर मेला घुमाने ले गया था. इस बात का अन्य चार को पता चल गया. बस फिर क्या था वह चारों भी अपनी सहेलियों के साथ मॉल पहुंच गई. फिर जो हुआ उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते. पांचों ने पहले तो उस लड़की को जमकर धूना फिर आपस में ही लड़के लिए भीड़ गई. पांच लड़कियां आपस में हाथापाई करती नजर आ रहीं हैं.पांचों के बीच आपस में इतनी भीषण मारपीट हुई कि उनके कपड़े तक फट गए. वीडियो में इस पूरे नजारे को मॉल में आसपास मौजूद लोग देखते रहे. अचानक एक साथ 5 लड़कियां आपस में भिड़ते देख पहले तो कोई कुछ समझ नहीं पाया. फिर लात घूंसे चलते दिख किसी ने उनका बीच-बचाव कराना भी उचित नहीं समझा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.