32% आरक्षण को कम करने का किया विरोध,आदिवासियों ने निकाली महारैली :

त्वरित खबरे :

12 अक्टुबर 2022

छत्तीसगढ़ राज्य के सर्व आदिवासी समाज की आह्वान पर 10 अक्टूबर को डोंगरगांव तहसील के सर्व आदिवासी एवं अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के द्वारा 32 प्रतिशत आरक्षण को कम करने के विरोध में महारैली निकाले। कृषि उपज मंडी प्रांगण डोंगरगांव में एकत्रित हुए वहां बूढ़ादेव आदि शक्ति की पूजा अर्चना के बाद सभा शुरू हुई। इसमें महासचिव हरि राम पुजेरी ने संगठन एवं एकता पर अपना उद्बोधन दिया। चंद्रशेखर उइके ने आरक्षण एवं अध्यादेश पर अपना विचार रखा। अध्यक्ष धनराज सलामे ने पांचवी अनुसूची क्या है? बताया।

इसी कड़ी में मोचीराम ठाकुर, चेतराम घरेंद्र, टीकम नेताम, छत्रपाल चंद्रवंशी, प्रमिला उइके ने भी संबोधित किया। इसके बाद सभी लोग शांति पूर्वक मंडी प्रांगण से मेन रोड होते हुए एसडीएम कार्यालय की ओर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष नगर भ्रमण करते हुए ज्ञापन सौंपने पहंुचे। जिसमें मुख्य रूप से 32 प्रतिशत आरक्षण रखने एवं अध्यादेश लाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर एल आर चंद्रवंशी, शांता सोरी, जानकी चंद्रवंशी, दीपा उईके, भगत कोर्राम, आर आर राणा, सुकमा कुंजाम, हुकूम उईके, गोकर्ण सहाड़े, भोज ओटी, संतोष भंडारी, चिंताराम नेताम तथा आसरा, आरसी टोला, जंतर, जमसरार, बगदई, मनेरी, गिरगांव, डोंगरगांव ब्लॉक के विभिन्न गांव से आए हुए ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता सहित सर्व आदिवासी समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रही है।