मोहला 03 अक्टूबर 2022।
कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एस जयवर्धन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्टोरेट परिसर में गांधी एवं स्वर्गीय शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने भी गांधी एवं स्वर्गीय शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एसडीएम ललितादित्य नीलम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।