युवा कांग्रेस संगठन चुनाव का परिणाम घोषित, आकाश शर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव होंगे भावेश शुक्ला

त्वरित खबरे :

1 अक्टुबर 2022

युवा कांग्रेस संगठन चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है. युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा बन गए हैं. आकाश शर्मा कुल साढ़े तीन लाख मतों से आगे रहे हैं. वहीं, युवा कांग्रेस संगठन के प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला बन गए हैं.

बता दें कि युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए आकाश शर्मा और मोनू अवस्थी के बीच मुकाबला था. प्रदेश पदाधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष के वोटों की भी घोषणा हुई है. प्रदेश पदाधिकारी 100 पदों के साथ 90 विधानसभा अध्यक्ष और 40 जिला अध्यक्ष के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं.