छत्तीसगढ़ के राजिम में अब से कुछ देर बाद किसान महापंचायत शुरू होने वाली है। इसमें हिस्सा लेने के लिए किसान नेता राकेश टिकैत मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे रायपुर पहुंच गए हैं। वह कुछ ही देर में कृषि उपज मंडी परिसर में बनाए गए पंचायत स्थल के लिए रवाना होंगे। वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। इस महापंचायत का आयोजन किसान मजदूर महासंघ कर रहा है। दावा है कि इसमें प्रदेश के 35 से 40 हजार लोग जुटेंगे। इस महापंचायत में केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की तैयारी है।
महापंचायत को डॉ. दर्शनपाल सिंह, योगेंद्र यादव, युद्धवीर सिंह, डॉ. सुनीलम, मेधा पाटेकर, बलदेव सिंह सिरसा, बलवीर सिंह भी संबोधित कर सकते हैं। डॉ. सुनीलम, सत्यवान, मेधा पाटेकर और योगेंद्र यादव के रायपुर पहुंचने की सूचना है। परिसर में 40 हजार लोगों की भोजन व्यवस्था की जा रही है। महापंचायत सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस सम्मेलन की योजना एक महीने पहले बनी थी। प्रमुख किसान नेताओं से सहमति के बाद छत्तीसगढ़ के राजिम को इस महापंचायत के लिए चुना गया है।
स्थानीय मुद्दे भी शामिल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए
मंगलवार को हो रही इस महापंचायत में किसान एक प्रस्ताव पारित कराने की तैयारी में हैं। इसमें केंद्र सरकार से कृषि संबंधी विवादित कानूनों को वापस लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग शामिल होगी। उसके अलावा राज्य सरकार से जुड़े स्थानीय मुद्दों को भी प्रस्ताव में शामिल करने पर जोर है। महापंचायत में भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। हालांकि प्रशासन को 10 से 15 हजार लोग जुटने का अनुमान है