सितम्बर 1, 2022
गायक हिमेश रेशमिया ने गणेश चतुर्थी के मौके पर बुधवार को अपना नया ट्रैक ‘गणपति गजानन’ जारी किया है. यह गाना ‘हिमेश रेशमिया डिवोशनल’ का पहला ट्रैक है. गाने के रिलीज के अवसर पर हिमेश ने एक बयान में कहा कि “हमारे पहले म्यूजिक लेबल ने पहले 75 गानों पर 3 बिलियन व्यूज को पार कर लिया है, जिसमें से ‘सुरूर 2021’ एल्बम के पहले 3 गानों ने पूरे यूट्बयू पर 1.5 बिलियन का आकड़ा छुआ और हमारा दूसरा संगीत लेबल जो पिछले महीने लॉन्च किया गया था, असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.”
‘गणपति गजानन’ गाने को रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया ने कंपोज किया है और हिमेश ने अपनी आवाज दी है. यह पहली बार है जब पिता-पुत्र की जोड़ी ने सहयोग किया है. गाने को सुधाकर शर्मा ने लिखा है और यह यूट्यूब पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है.