दुर्ग |गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को घोषित ड्राई डे पर अवैध शराब बिक्री करने वालों पर खुर्सीपार पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्सीपार क्षेत्र में दो लोग अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केंवट ने टीम के साथ घेराबंदी कर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
पहली कार्रवाई
बाबा बालक नाथ मंदिर के पास से आरोपी राजु मांझी (50 वर्ष) निवासी अड़िया मोहल्ला जोन-02 को पकड़ा गया। उसके पास से 28 पौवा देशी शराब और बिक्री के 100 रुपये जब्त किए गए।
दूसरी कार्रवाई
बाबा बालक नाथ सरोवर पचरी के पास से आरोपी गोपाल तेलभुलकर (56 वर्ष) निवासी शास्त्री नगर जोन-02 को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 30 पौवा देशी शराब और 100 रुपये जब्त हुए।
दोनों आरोपियों के पास से कुल 58 पौवा शराब और 200 रुपये नकद बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ थाना खुर्सीपार में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।