हड़ताल का आज तीसरा दिन अधिकारी व कर्मचारियों के प्रदर्शन से कार्यालय मे पसरा सन्नाटा:

त्वरित खबरे : विभिन्न कामों को लेकर निगम आने वाले लोग इधर-उधर भटकने के बाद खाली हाथ ही लौट गए:

दुर्ग/25/ अगस्त/2022।

हड़ताल के तीसरे दिन नगर निगम दुर्ग के कर्मचारी बुधवार को धरना देते गेट पर ही डटे रहे। इस दौरान कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। नगर निगम का पूरा काम प्रभावित होता रहा।दो सूत्रीय मांग को लेकर निगम कर्मचारी सुबह 10 बजे से मुख्य गेट पर अपनी मांगों को लेकर खड़े रहे। अधिकारी व कर्मचारियों के प्रदर्शन से कार्यालय मे पसरा सन्नाटा,हड़ताल से काम बाधित

आंदोलन की वजह से निगम का काम पूरी तरह से प्रभावित रहा। हालाकि दुर्ग निगम क्षेत्र सफाई व पानी,बिजली जैसे आवश्यक कार्य प्रभावित नही हुआ। लेकिन इनके अलावा आफिस का काम पूरी तरह से प्रभावित हुआ। विभिन्न कामों को लेकर निगम आने वाले लोग इधर-उधर भटकने के बाद खाली हाथ ही लौट गए।आंदोलन पर डटे रहे निगम गेट के सामने पंडाल लगाकर आंदोलन प्रदर्शन का आज तीसरा दिन कर्मचारी व अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर 34% महंगाई भत्ता व सातवे वेतनमान को लेकर आज भी कर्मचारी अधिकारियों को अनिश्चित कालीन आंदोलन नगर पालिक निगम गेट के सामने आंदोलन का तीसरे दिन भी बैठे स्वायत्ताहसी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, अध्यक्ष शिव शर्मा व महामंत्री अनिल सिंह,सहायक अभियंता आरके जैन,सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, सहायक अभियंता आरके पालिया, उपअभियंता गिरीश दीवान, लेखाधिकारी राजकमल बोरकर, उपअभियंता विनोद मांझी, पंकज साहू,करण साहू, विकास दमाहे, बाजार अधिकारी थान सिंह यादव,राजस्व अधिकारी नारायण यादव, शरद रत्नाकर,मनोहर साहू,संजय मिश्रा,ईश्वर वर्मा, योगेश सूरे,शुभम गोइर,राजू बक्शी, भुवनदास साहू,चंदन मन्हारे,शशिकांत यादव,राजू चंद्रकर,श्रीमती उषा यादव, रेखा कुर्रे,लता यादव,सिद्धार्थ शर्मा,पूर्णिमा तिवारी, प्रकाश अहीर,संतोष मिश्रा,क्षमा शर्मा, चित्ररेखा चंद्राकार,वंदना श्रीवास्तव, प्रकाशधार दीवान,योगेंद्र वर्मा,संतोष भट्ट,उमेश यादव,विनोद उपाध्यय,आफाक कुरेशी,बद्रीनाथ भीमगज,तोरण साहू, राजू यादव,नरेंद्र मन्हारे,संजय सोनकर,रवि मिश्रा,उमेश चंद्राकार,रविन्द्र मिश्रा,खिलावन शर्मा,राजेन्द्र मिश्रा,चैत्रराम यादव,निलसिंह परिहार, नंदू यादव, भीम निषाद,

सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारीगण मौजूद रहे। आज भी नहीं खुला ताला, नगर निगम में पूरी तरह ठप रहा कामकाज,अनिश्चित कालीन आंदोलन पर बैठे अधिकारी,कर्मचारी। राज्य सरकार द्वारा जयचंदो के साथ मिल कर कर्मचारियों के बीच फूड डालने का प्रयास किया गया है जिसका प्रमाण सिर्फ 6 प्रतिशत की मंहगाई भत्ता बढ़ाना है राज्य शासन द्वारा आंदोलनरत साथियों के भावना के साथ खेलने का प्रयास है जिसका परिणाम है कि आज राज्य भर के समस्त अधिकारी कर्मचारी अनिश्चित कालीन आदोंलन में है।नगर पालिक निगम कर्मचारी व अधिकारी ने हडताली साथी भारी संख्या में उपस्थित होकर राज्य शासन के हठधर्मिता व दो सूत्रीय मांग को लेकर आदोंलन को तेज करने का संकल्प लेते हुए मांग पूरा होने तक हडताल रहेगा।