राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पन्द्रहवीं पुण्यतिथि आज

त्वरित खबरे : दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि

भिलाई 24/अगस्त /2022

भिलाई नगर, 24 अगस्त 2022- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्यप्रशासिका  (सन् 1969 से सन् 2007 तक) राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि  जी  की पन्द्रहवीं  पुण्यतिथि सड़क 2,सेक्टर-7, स्तिथ  पीस ऑडिटोरियम में 25 अगस्त , आज  गुरुवार को विशेष अमृतवेले ब्रह्ममुहूर्त से योग रहेगा।  दादी जी के नेतृत्वमें विश्व के पांचों महाद्वीपों में 142 से ज्यादादेशों में राजयोगा मेडिटेशन एवं ईश्वरीय सेवाओं का प्रसार हुआ। दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि भिलाई,दुर्ग, छत्तीसगढ़  सहित पुरे विश्व के सेवाकेन्द्रों में विश्व बंधुत्व दिवस के रूप मे मनाया जाएगा। दादी जी निर्माणता की मुर्ति थी, उनमें मधुरता ,दुरदृष्टि , विशेष गुण था जिनके द्वारा पुरे विश्व में आध्यात्मिकता का परचम लहराया। दादी जी इतने बड़े विश्वव्यापी संस्था के मुख्य प्रशासक होते हुए भी खुद को स्वयं परमात्म कार्य में निमित्त भाव से हर कार्य करती थी, उनके निस्वार्थ स्नेह और वात्सल्य की दृष्टि से सहज ही परमात्म शक्तियों का सभी को अनुभव होता। ज्ञात हो कि दादी प्रकाशमणि जी के पुण्यतिथि के अवसर पर संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से कल्पतरुह प्रोजेक्ट के अंतर्गत पूरे भारत भर में 40 लाख से अधिक पौधों का वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर कल्पतरुह ऐप के थ्रू अपने लगाए पौधों को रजिस्टर्ड किया एवं इसकी पालना कर रहे हैं। इस  कार्यक्रम  में बडी संख्या में ब्रह्मावत्स उपस्थित होंगे।