कार के साइलेंसर चोरी करने वाले अंर्तराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, जानिए कैसे घटना को अंजाम देते थे आरोपी

त्वरित खबरे :

24 /अगस्त /2022

कोरिया. कार के साइलेंसर चोरी करने वाले अंर्तराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. इन आरोपियों ने सरगुजा रेंज में 76 एवं बिलासपुर जिले में 17 ईको कार के साइलेंसर कीमत 46.50 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. 96 चोरियों का खुलासा पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव ने किया. इस गिरोह से 4 गाड़ियों का साइलेंसर, 2 पाना, 5 आरी, घटना में प्रयुक्त 1 बाइक जब्त की गई. आईजी ने गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है.



इन जिलों में हुई है चोरी की घटना
अभी तक पूरे संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरिया जिले मे 10, बलरामपुर जिले में 19, सरगुजा जिले में 08, सूरजपुर जिले में 12 एवं बिलासपुर जिले में 17 सहित कुल 66 प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी प्राप्त हुई है. अन्य चोरी के मामलो में रिपोर्ट की जानकारी नहीं है. गैंग बड़े स्तर का है, ग्रामीण इलाको मे भी चोरी करने की बात सामने आई है, चूंकि गैंग के चोरी का दायरा बडा था, इसलिए अन्य जगहों में रिपोर्ट नहीं हुई होंगी, पकडे गए आरोपियों के आलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना की गई है.


कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में कमलाकांत शुक्ला थाना प्रभारी चिरमिरी, सचिन सिंह थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़, सहायक उप निरीक्षक आरएन गुप्ता, प्रधान आरक्षक इस्तेवाक खान, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, प्रमोद यादव, राकेश शर्मा, शस्नू यादव, हाफिज कुरैशी, सोनल पाण्डेय, विनित सोनी, ओमप्रकाश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही.