बिजनेसमैन राज कुंद्रा हुए जेल से रिहा

त्वरित ख़बरें - बाहर आते ही सामने आई राज कुंद्रा की पहली तस्वीर, मीडिया को देखा तो..

बिजनेसमैन राज कुंद्रा हुए जेल से रिहा

मुंबई। बिजनेसमैन राज कुंद्रा जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से निकलते हुए उनकी तस्वीरें सामने आईं हैं। जैसे ही जेल से बाहर आए उन्हें मीडिया ने घेर लिया. इस दौरान रिपोर्टरों ने सवाल भी पूछे लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया. राज कुंद्रा बिना कुछ बोले गाड़ी में बैठकर निकल गए.




जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद राज की पहली तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में राज कुंद्रा मास्क पहने नजर आ रहे हैं. वहीं उनके माथे पर लाल रंग का बड़ा सा तिलक भी लगा हुआ है |

राज कुंद्रा पूरे 64 दिनों बाद अपने घर जा रहे हैं. सोमवार को मुंबई की अदालत ने पोर्नोग्राफी मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी है. कुछ ही दिन पहले राज कुंद्रा के खिलाफ 1457 पेज की चार्जशीट तैयार की गई थी|

वहीं पति की जमानत के बाद पत्नी शिल्पा शेट्टी ने एक पॉजिटिव पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इस पोस्ट में लिखा था कि ‘इंद्रधनुष इस बात का सबूत है कि बुरे तूफान के बाद सुंदर चीजें हो सकती हैं.’ वहीं बेटे वियान ने गणपति बप्पा को शुक्रिया अदा किया था |