भिलाई नेहरू नगर-तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने एक्टिवा सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है टीआई सुपेला दुर्गेश शर्मा ने बताया कि भोपाल से रायपुर जा रहे ट्रक (एमपी 04 एच ई 4454)के चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रिसाली से सूर्या मॉल की ओर जा रहे एक्टिवा सीजी 04 एच वही 674 4 को जोरदार ठोकर मार दी घटना में बोरसी निवासी कल्याण साहू (38 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई वही विक्की यादव को हाथ पैर में मामूली चोट आई है दोनों युवक बी एम इंजीनियरिंग रिसाली हेल्पर पद पर कार्यरत थे लोहे का गमला 4 नग छोड़ने के लिए निकले थे एक्टिवा सवार युवक नेहरू नगर चौक को पार कर रहे थे तभी ट्रक चालक ने ठोकर मार दी घटना में लोहे का गमला चक्के में फस गया खबर लगते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक दीवानगंज भोपाल निवासी कमलेश को तुरंत वाहन समेत पकड़ लिया ट्रक सिलतरा जाने के लिए निकली थी